झांसी, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया। झांसी में बीडा और डिफेंस दोनों ही यहां के हालात बदलने में कारगर भूमिका निभा सकते है। जिसके लिए तैयारियां तेज होने लगी। डिफेंस में झांसी नोड के भारत डायनामिक्स का काम फिनशिंग स्टेज में दिख रहा है तो कुछ प्रस्ताव भी आ चुके है। एक ओर जहां डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में बीडीएल के यूनिट निर्माण का काम फिनिशिंग स्टेज में है तो दूसरी ओर झांसी शहर के निकट बस रहे बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में पब्लिक सेक्टर की कई इकाइयों ने निवेश का प्रस्ताव दिया है। इन प्रयासों से एक ओर बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है तो दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।गरौठा तहसील क्षेत्र में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का उपक्रम भारत डायनामिक्स ...