हमीरपुर, जनवरी 7 -- राठ। बीएनवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वामी ब्रह्मानंद अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को झांसी ने सतना को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। सतना ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। सतना टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और गुड्डू के 17 और गौतम के 15 रनों की बदौलत टीम 99 रन ही बना सकी। झांसी की ओर से अक्षयदीप ने चार और अकील ने दो विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम के बल्लेबाज विवेक तिवारी के 27, प्रभात यादव 19 और रमन के 16 रनों की मदद से टीम ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली है। सतना की ओर से अविलाष, निलेश और आकर्ष ने दो-दो विकेट लिए। विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.