झांसी ने आई टीम ने मारा छापा, दस पेटी अवैध पानी पकड़ा
उरई, मई 18 -- उरई। भीषण गर्मी को देखते हुए हो रही पानी की कालाबाजारी को रोकने के लिए रेलवे की टीमें एक्टिव मूड में आ गई है। सोमवार को झांसी से आई टीम में शामिल कैटरिंग इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव व चीफ कामर्शियल जय कुमार व टिकट चेकिंग स्टाफ प्रदीप कुमार व दीपक गुप्ता ने स्टेशन पर छापा मारकर दस पेटी पानी बोतलें पकड़ी है। इनका कोई लेखा जोखा व रेल नीर न होने की वजह से इनको जब्त कर रेलवे पार्सल में जमा कराया गया। अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कई कैंटीन संचालक दुकानें बंद कर वहां से भाग गए। जानकारों की मानें तो टीम को टे्रनों के साथ स्टेशन पर पानी को लेकर शिकायतें मिल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.