झांसी, जनवरी 3 -- झांसी। घूस कांड में अब धीरे धीरे सही परतें खुलने लगी हैं। सीडीआर में एक ही नंबर पर वकील और आईआरएस अधिकारी भंडारी के कॉल डिटेल मिले हैं ज्यादातर कॉल व्हाटसएप पर किए गए। सीबीआई उन पुराने मामलों की पुर्नजांच करने जा रही है जो भंडारी के कार्यकाल में दर्ज हुए। इसकी मूल वजह घर से मिली एक डायरी और पुराने दस्तावेजों के साथ कुछ कोडिंग है। सूत्रों के मानें तो ये मामला कभी सामने आता ही नहीं। इस मामले में एक बाबू को शामिल न करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। बाबू ने पूरा ताना बाना रचा और मामले को अंजाम तक पहुंचाया। कार्यालय में तरह तरह की बातों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि पहले हर मामले में यहां का एक बाबू डिलिंग करता था। इस बार उसे दर किनार कर अधिकारी सीधे डीलिंग पर उतर आए। बाबू ने सीबीआई से संपर्क किया और उसे कुछ न होने की शर्त ...