कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एचबीटीयू में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह आगाज-2026 के तहत स्टेट लेवन इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका फाइनल मैच एचबीटीयू कानपुर और बीआईईटी झांसी के बीच मंगलवार को खेला गया। जिसमें एचबीटीयू कानपुर ने झांसी को 30 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। एचबीटीयू मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में मेजबान टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन, खराब बल्लेबाजी के कारण पूरी टीम 17.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम सक्सेना ने 20 रन, मंजेश ने 18 रन, आलोक यादव ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में झांसी की ओर से रविकेश, अर्पित, आलोक गुप्ता ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी झांसी की टीम एचबीटीयू की घातक गेंदबाजी के सामने 12 ओवर में महज 59 रन पर आलआउट हो गई। टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.