झांसी के लुहरगांव घाट स्थित गो आश्रय स्थल में संरक्षित हैं 700 से अधिक निराश्रित गोवंश
झांसी, अगस्त 8 -- झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण की दिशा में प्रयास कर रही है। इन प्रयासों से एक ओर गोवंश संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है तो दूसरी ओर किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान पर भी रोक लगी है। गोशालाएं ग्रामीणों को रोजगार देने में भी मददगार साबित हो रही हैं। झांसी के चिरगांव ब्लॉक में स्थित गोवंश वन्य विहार लुहरगांव घाट में कई तरह के अनूठे प्रयोग किए जा रहे। गोवंश वन्य विहार लुहरगांव घाट में वर्तमान समय में 700 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। यहां गोबर से बनने वाली खाद आसपास के ऐसे किसानों को निशुल्क प्रदान की जाती है, जो प्राकृतिक अथवा श्री अन्न आधारित खेती करते हैं। वर्तमान समय में यहां से लगभग 100 किसानों को गोबर का खाद दिया जा रहा है। इस गोवंश के संचालन में विभिन्न तरह के कामों को करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को मानदेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.