झांसी के गुरसरांय में बारिश, गिरे ओले
झांसी, मई 28 -- झांसी। भीषण गर्मी और नौतपा से झांसी प्रचंड रूप से तप रही है। वहीं गुरुवार देर शाम बड़ी राहत मिली। करीब 80 किमी दूर गुरसरांय क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ कुछ ओले गए। मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली। झांसी जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर सड़कें सूनी नजर आ रही थीं। इसी बीच गुरुवार शाम गुरसराय क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल के लिए राहत मिली। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.