कानपुर, जून 7 -- कानपुर। शारदा नगर में सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं प्रगति सेवा संस्थान के सहयोग से कानपुर की शान झांसी की रानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई विषय पर सांस्कृतिक आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण बच्चों का नाट्य मंचन रहा। नन्हें कलाकारों ने जब मंच पर 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी' का उद्घोष किया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर वीरगति तक के प्रसंगों को बच्चों ने पूरी जीवंतता से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा, सतीश निगम, सरोज सिंह, शुभ श्रीवास्तव, पूनम कपूर, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, दद्दन मिश्रा, गिरीश अवस्थी, सुधा सिंह उपस्थित रहे। संस्थान की सचिव कल्पना सिंह एवं डॉ अब्दुल कलाम अंसारी ने माला और मोमेंटो देकर मेहमानों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...