झांसी-कानपुर हाईवे पर कई ट्रक टकराए, 6 घायल
उरई, जुलाई 2 -- उरई। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकटमोचन मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक के बाद एक कई ट्रक आपस में टकरा गए। तेज आवाज और टक्कर से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके चलते कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात भी बाधित रहा जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने दुरुस्त कराया। उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस सेवा और उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.