उरई, जुलाई 2 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। संकटमोचन मंदिर के पास एक के बाद एक कई ट्रक आपस में टकरा गए। तेज आवाज और टक्कर से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित रहा।गुरुवार सुबह उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- झांसी-कानपुर हाईवे पर कई ट्रक टकराए, 6 घायल दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल क...