झांसी, सितम्बर 29 -- झांसी, संवाददाता बारिश थमने के बाद भी रानी के शहर झांसी में जंगली जीव-जंतुओं निकलने का क्रम जारी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के कोषागार कार्यालय में करीब छह फीट लंबा सांप घुस गया। सांप देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे काबू में किया। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कचहरी चौराहे के करीब कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य कोषागार दफ्तर बना है। जिसमें पेमेंट, पेंशन, वेतन सहित अन्य काम होते हैं। शनिवार को कर्मचारी दफ्तर में थे। तभी मुख्य कोषाधिकारी के कक्ष में एक सांप दिखा तो कर्मचारी दहशत में आ गए। वह शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। इसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.