झांसी एसएसपी का मेरठ स्थानांतरण, विकास कुमार को कमान
झांसी, अगस्त 21 -- झांसी। शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में झांसी के एसएसपी का मेरठ स्थानान्तरण हुआ है। बलरामपुर के एसपी रहे 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार अब झांसी के नए एसएसपी होंगे। देर रात हुए आईपीएस अफसरों के हुए फेरबदल में झाँसी की पुलिस कमान अब विकास कुमार को सौंपी गई है। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार मूल रूप से भोजपुर, बिहार के रहने वाले हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। यूपी कैडर में सेवा के दौरान विकास कुमार अलीगढ़, फतेहगढ़ और आगरा जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- एसपी विकास कुमार का झांसी तबादला, मार्तण्ड प्रकाश सिंह होंगे बलरामपुर के नए कप्तान अब बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण जनपद झांसी की कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.