उरई, जुलाई 15 -- उरई। संवाददाता उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल ट्रेन के फेरों का इजाफा किया है। ट्रेन संख्या 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सप्ताह में दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन के 10-10 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया यह स्पेशल ट्रेन पूर्व के निर्धारित समय, दिन, ठहराव और मार्ग पर ही चलेगी। ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल: 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। यह गाड़ी 10 अतिरिक्त फेरे लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...