गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने कॉल डायवर्ट कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। कविनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले सतीश कुमार जैन ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने एक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कॉल फर्जी तरीके से डायवर्ट होकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इसके बाद अनजान नंबर से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से 98 हजार ट्रांसफर कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.