मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरनगर आंध्र प्रदेश में खेती की भूमि देने तथा फलों का बाग बनाने का झांसा देकर एक परिवार से आरोपियों ने 1.82 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी कंपनी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।सर्कुलर रोड निवासी अंकित कुमार ने बताया कि पुनीत नंदा व उसकी पत्नी श्वेता नंदा निवासी सेक्टर -8 चंडीगढ उसके पिता के परिचित थे। आरोपियों ने वर्ष 2017 में आंध्र प्रदेश के जनपद सत्यसाई में कृषि भूमि खरीदकर उस पर फलों का बाग लगाने की योजना बनाई थी। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने अपने परिजनों समेत रिश्तेदारों को योजना में शामिल कराकर काम कराया। आरोप है कि आरोपी पुनीत,उसकी पत्नी श्वेता व उनके दो साथी विशाल धीर ...