जौनपुर, अक्टूबर 10 -- जफराबाद,हिन्दुस्तान संवाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति जालसाजी का शिकार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत लाइन बाजार थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सात लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गांव निवासी अविशेष कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बलिया जनपद के दशरथ मिश्रा का छापरा गांव निवासी रजत कुमार के उसके अच्छे संबंध थे। रजत ने अविशेष को बताया कि उसकी आबकारी विभाग में अच्छी पकड़ है। वह चाहे तो साझे में एक दुकान उसके नाम से आंवटित करा सकता है। उसने जब दुकान के आंवटन का खर्चा पूछा तो रजत ने उसे कुल 27.83 लाख रूपये बताया। उसने चौथाई हिस्सेदारी के हिसाब से छह लाख 95 हजार रुपये कुल तीन किस्तों में नगदी सहित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.