गोरखपुर, जून 2 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। झंगहा क्षेत्र के नई बाजार चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने क्षेत्र के बरगदही निवासी उमा निषाद को सेखुअना पुल के पास से गिरफ्तार किया। युवक पर आरोप था कि वह गांव की लड़की से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पुलिस ने युवक पर रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...