बहराइच, अगस्त 17 -- बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले राजू पुत्र मैनुद्दीन निवासी टेडिया ताजपुर थाना कोतवाली नानपारा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को नवाबगंज मोड़ थाना नानपारा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। अभियुक्त पर वैधानिक करते हुए न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...