प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज इलाके का युवक झांसी में काम धंधे के लिए गया तो वह युवती को झांसा देकर शादी कर ली। युवती और उसके परिवार के साथ रहा, जब युवती ने बेटी को जन्म दिया तो वह उसे बगैर बताए छोड़कर चला आया। आरोप है कि युवती घर पहुंची तो उसके पति और उसकी मां ने उसे मारा पीटा और घर में रहने नहीं दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव निवासी संदीप कुमार पटेल दो साल पहले झांसी गया था। वहां काम के दौरान रेवाड़ी झांसी की रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हुई। संदीप ने झांसा देकर उससे शादी रचा ली। युवती के साथ उसी के घर में रहता था। तीन महीने पहले युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके बाद वह बगैर बताए घर चला आया। परेशान युवती जब भी फोन करती तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताता। शनि...