लखनऊ, मार्च 26 -- ठाकुरगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण कर पांच लाख रुपये ऐंठने के आरोपी देव कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। देव कुमार मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है। एक साल से उसकी युवती से दोस्ती थी। युवती ने 25 जनवरी को देव कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने युवती से पांच लाख रुपये भी वसूल लिए थे। आरोपी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...