झांसा देकर युवक ने पार की करधनी, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 18 -- मंझनपुर। चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के बरवारा गांव की रुसमा पत्नी आशीष ने बताया कि उसका मायका पश्चिमशरीरा के जाफरपुर महावां में है। पीड़िता के मुताबिक रविवार को वह पिता के साथ मायके जाने के लिए ससुराल से निकली। राजापुर में सड़क किनारे खड़ी होकर साधन का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार आया। उसने जाफरपुर महावां जाने की बात कही। पीड़ित महिला, उसके पिता व बच्चों ने उसी की बाइक में लिफ्ट ले ली। आरोपी सभी को लेकर पश्चिमशरीरा आया। यहां सबके साथ खरीदारी की। इसके बाद महिला के पिता को दूसरी दुकान पर लेकर गया और छोड़कर चला अया। वापस आकर पीड़िता से कहा कि उसके पिता ने करधनी मांगी है। महिला ने करधनी दे दी तो आरोपी फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.