बदायूं, मार्च 29 -- बिसौली। झांसा देकर धार्मिक बातों में उलझाकर महिला से जेवर और मोबाइल ठगने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिसौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने बेटे पर संकट की बात कहकर महिला को भ्रमित किया और चालाकी से सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रूदायन की रहने वाली रीनू गुप्ता पत्नी शिवकुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह 28 मार्च की शाम करीब 4 बजे रुदायन से अपने मायके बिसौली आ रही थीं। दीपक टाकिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे डॉ. सरिता शर्मा का पता पूछा। जब उन्होंने जानकारी से इंकार किया तो वह उनके परिवार के बारे में बताने लगा और कहा कि उनके बेटे पर बड़ा संकट आने वाला है।आरोप है कि आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर ओम नमः शिवाय का जाप करने को कहा और हाथ पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.