बलिया, जनवरी 22 -- बलिया। शहर के मालगोदाम चौराहा के पास गुरुवार को उच्चका झांसा देकर एक महिला का आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी चंदन वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर है। वह किसी डॉक्टर के यहां दवा लेने के लिए पहुंची। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास एक अनजान व्यक्ति से उनकी मुलाकात हो गयी। महिला का कहना है कि वह झांसा देकर मालगोदाम चौराहा की ओर ले गया और सोने का चेन और कान का टप्स ले लिया। कुछ देर बाद उचक्का मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला उसकी खोजबीन करने लगी परन्तु उसका पता नहीं चल सका। गहना की उचक्कागिरी होने का आभास होते ही महिला बिलखने लगी लिहाजा लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों के कहने पर महिला ने डॉयल 112 पर फोन किया। इसके बाद पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.