भभुआ, मार्च 25 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के पूरब पोखरा बस स्टैंड के पास दो बदमाशों ने महिला को झांसा देकर सोने का आभूषण ले भाग। इस मामले में बुधवार को भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। पीड़िता कलावती देवी सोनहन थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी विजय बहादुर बिंद की पत्नी है। आवेदन में लिखा गया है कि कलावती भभुआ में रामनवमी पूजा को लेकर खरीदारी करने आ रही थी। बस स्टैंड में जैसे ही उतरी दो लोग आए और बोले कि सोने का गहना जो पहनी हैं, उसे झोला में रख लें, नहीं तो बाजार में जेवर लेकर चोर भाग जाएंगे। उनकी बातों में आकर वह कान में पहनी सोने के कनफूल सहित अन्य गहने एक छोटे बैग में रखकर झोले में रख दिया। दोनों बदमाश इधर-उधर का बात बतियाने के दौरान झांसा देकर बैग लेकर भाग गए। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.