कौशाम्बी, मार्च 12 -- बैंक शाखाओं अथवा एटीएम बूथों पर रुपया निकालने पहुंचने वाले भोले-भाले उपभोक्ताओं को ठगने वाले तीन आरोपियों को कौशाम्बी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी कानपुर तो एक फतेहपुर का रहने वाला है। सभी अंतरजनपदीय बदमाश हैं। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान कर दिया गया है। इनकी तलाश जिले में हुई घटनाओं के बाद से ही पुलिस कर रही थी। आरोपियों के दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सिराथू के परसीपुर मोहल्ला निवासी अमृतलाल ने बताया कि 24 फरवरी वर्ष 2026 को वह रुपयों की जरूरत पड़ने पर बीओबी की स्थानीय शाखा गए थे। वहां से 25 हजार रुपये निकालकर बाहर आए तो दो अज्ञात व्यक्ति मिले। इन्होंने फुटकर रुपया मांगा। पीड़ित के मुताबिक उसने 25 हजार रुपये दे दिए। बाद में घर पहुंचकर देखा तो आरोपियों की ओर से दी गई नोटों की गड्डी कागज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.