गाजीपुर, जून 5 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह के बोगना गांव से एक उचक्के ने बाइक सवार को झांसा देकर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। मौके पर एक चाभी लगी हीरो स्प्लेंडर बाइक छोड़ गया। बोगना गांव निवासी विजय बहादुर अपनी अपाची बाइक से कही जा रहा था। बोगना गांव के सुनसान बगीचे के पास मोबाइल से बात कर रहा था। उसी दौरान बगीचों में पहले से हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ मौजूद युवक ने उसे उसकी अपाची बाइक चलाकर कुछ दूर तक देखने को कहा। इसके बाद झांसा देकर बरही की तरफ चला गया। काफी देर तक इंतजार के बाद जब उसकी बाइक लेकर युवक नहीं लौटा तब उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। बताया कि छोड़ी गई बाइक के डिग्गी में बाइक गाड़ी के कागजात रखे हुए थे जो सुल्तानपुर जनपद निवासी व्यक्ति के नाम से है। पीड़ित मरदह थाने में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ कासि...