गंगापार, जून 23 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना क्षेत्र की एक युवती ने घूरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने और अब दूसरी लड़की से विवाह कर लेने का आरोप लगाते हुए घूरपुर पुलिस शिकायत की है।बारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसके कई वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध थे, इस बीच उसने शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ संबंध भी बनाए, युवती का आरोप है कि दो दिन पहले उक्त आरोपित युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध पीड़िता ने शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए घूरपुर पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...