गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से बच्चों की मॉडलिंग का झांसा देकर सात लाख हड़प लिए। वहीं, मुरादनगर क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर सात लाख ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जालसाजों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। नंदग्राम के संगम विहार निवासी ललित कुमार कौशिक के अनुसार सात जनवरी को उनकी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर स्पार्कलिंग चाइल्डहुड नामक पेज से संपर्क किया गया। आरोपियों ने बच्चे के कपड़ों के फोटोशूट और मॉडलिंग का आकर्षक प्रस्ताव दिया। बातचीत के बाद बच्चे की तस्वीरें मांगी गईं और फिर टेलीग्राम पर मैनेजर कृष्णा नामक आईडी से जोड़ा गया। भरोसा दिलाने के लिए एक कोड और तैयार फोटो भेजने को कहा गया तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.