गोरखपुर, अप्रैल 10 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अप्रैल को वह अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करने जा रही थी। रास्ते में नईयापार टोला करमहां निवासी बैजनाथ साहनी ने उसे रोक लिया। सुनसान स्थान पर ले जाकर बातचीत के दौरान नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद गांव के एक बंद पड़े मकान में ले गया, यहां पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। रक्तस्राव होने से वह बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपित छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...