झांसा देकर खाते से 1.67 लाख रुपये की निकासी
छपरा, अगस्त 6 -- परसा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसा शंकरडीह गांव निवासी अशोक साह के एसबीआई बैंक खाते से साइबर ठगी कर 1.67 लाख रुपये की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी कविता देवी ने थाने में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
घटना का विवरण पीड़िता ने कहा है कि उसके पति अशोक साह 3 जुलाई को परसा बाजार स्थित शिव मंदिर के पास एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने एटीएम का हेरा-फेरी कर उनके एटीएम कार्ड का कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया। इसके बाद उनके वास्तविक एटीएम से 1.67 लाख रुपये की निकासी अलग-अलग एटीएम एवं अन्य माध्यमों से कर ली गई।
मामले की जांच पीड़िता ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर रुपये वापस कराने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.