गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति के खाते से पौने चार लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में रहने वाले आनंद रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके साथ एक नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 के बीच साइबर ठगी की घटना हुई। आरोप है कि सुरेश नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर उन्हें अपने झांसे में लिया। आरोपियों ने धोखे से करीब 3.80 लाख रुपये उनके खाते से निकलवा लिए। बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आठ मार्च को विजयनगर थाने में शिकायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.