मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। क्रेडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा का चार हजार रुपये कटने का झांसा देकर साइबर शातिरों ने कांटी के बंगरा चौपान गांव के शंकर ठाकुर के खाते से 3.43 लाख रुपये उड़ा लिए। इसको लेकर पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि बीते 11 जून को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले बताया कि वह क्रेडिट कार्ड ऑफिस से बोल रहा है। उसने झांसा दिया कि कल स्वास्थ्य बीमा के लिए आपके खाते से चार हजार रुपये कटेगा। इसे रोकने के लिए उसने एक एप डाउनलोड कराया। एपीके फाइल के डाउनलोड करने के 30 मिनट बाद खाते से रुपये कटने के मैसेज मोबाइल पर आने लगे। यह भी पढ़ें- SCAM ALERT: फेक UMANG और EPFO App के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड, एक गलती पड़ सकती है भारी, लोग हो रहे शिकार इस तरह शातिरों ने झांसा देकर तीन...