मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल सेवा चालू रहने का झांसा देकर पारू के ग्यासपुर गांव के पुरुषोत्तम कुमार के कार्ड से एक लाख 73 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने सोमवार को साइबर थाना में एफआईआर कराई है। इसमें बताया है कि 20 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। उसने क्रेडिट कार्ड में इंटरनेशनल सेवा चालू रहने का झांसा दे क्रेडिट कार्ड से चार बार में रुपये की निकासी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...