लखनऊ, जुलाई 9 -- धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा और उसकी साथी नीतू उर्फ नसरीन को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) एक हफ्ते की रिमांड पर लेगी। एटीएस के विशेष न्यायाधीश ने रिमांड मंजूरी दे दी है। यह रिमांड 10 जुलाई की सुबह 10 बजे से 16 जुलाई की शाम छह बजे तक होगी। कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता ने दलील दी थी कि जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा ने कई लोगों को अवैध तरीके से धर्मांतरण किया है। सिंधी समाज की नीतू को भी अपने जाल में फंसाकर साल 2015 में इस्लाम धर्म कुबूल करवाया था। इसके बाद ही उसका नाम नसरीन रखा था। इनका पूरा गिरोह है जो गरीब व असहाय लोगों को डरा-धमका कर और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने में लगा है। इन दोनों से पूछताछ में गिरोह के बारे में कई और जानकारियां मिलेगी।गैंगस्टर एक्ट में भी होगी कार्रवाई बलरामपुर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.