मुंगेर, अप्रैल 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड की बैजलपुर पंचायत के प्रसंडो राय टोला में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक भव्य एवं दिव्य झांकी निकाली गई जो पूरे गांव का भ्रमण कर धर्म, संस्कार और आस्था की जीवंत झलक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बीके स्नेहा दीदी, समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह आदि ने किया। विष्णु, लक्ष्मी, शिव और भारत माता की मनोरम झांकी गांव के ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण करते हुए राय टोला पहुंचा। कड़ी धूप के बावजूद सिर पर कलश रख कर महिला और कन्याओं ने मेरा बाबा आ गया के भक्तिमय गीतों के बीच थिरकते हुए ब्रह्माकुमारी के सदस्यों ने ग्रामीणों के बीच आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हव...