रामगढ़, मार्च 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा के ऐतिहासिक रामनवमी मैदान में शुक्रवार को आयोजित मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को महारामनवमी समिति ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार महावीर मंडल लादी भदानीनगर को मिला। इसमें मां काली का विहंगम रूप था। वहीं द्वितीय पुरस्कार शिवनगर चिकोर भदानीनगर की झांकी को मिला। इसमें देवी के सती होने पर भगवान शंकर के तांडव का दृश्य था। तृतीय पुरस्कार अंबेदकर क्लब लादी को मिला। इसमें भगवान विष्णु के भव्य वराह अवतार को प्रदर्शित किया गया था। इसी प्रकार कला प्रदर्शन में प्रथम स्थान सनातन हिन्दू संगठन पटेलनगर भुरकुंडा, द्वितीय स्थान नवयुवक संघ संकटमोचन मंदिर भुरकुंडा बाजार और तृतीय पुरस्कार शिवनगर चिकोर को मिला। अनुशासन के लिए प्रथम पुरस्कार नवयुवक संघ संकटम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.