मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फल्गुन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से खाटू श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रामलीला दुर्गा मंदिर से प्रभु श्याम की आकर्षक झांकी के साथ हुई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त हाथों में निशान (ध्वज) लिए श्याम प्रभु के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे सजा-धजा घोड़ा और डीजे चल रहा था, जबकि उसके पीछे प्रभु श्याम की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थी। डीजे पर बज रहे भजनों पर युवा और महिलाएं झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे। जयकारों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाए गए। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। मार्ग भर उमड़ी भीड़, कलाकारों ने बांधा समां निशान यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.