बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में विश्व हिंदू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। यह शोभायात्रा जीआईसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधीनगर चौकी होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई झंडा चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वरूप धारण किए कलाकार ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान सनातन रक्षा वाहिनी शिव हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, अमित तिवारी, मनीष पांडेय, पंकज त्रिपाठी, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.