बिजनौर, फरवरी 2 -- स्योहारा। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला बसंतगढ़ से भी एक जुलूस इस शोभायात्रा में शामिल हुआ। शोभायात्रा मोहल्ला गूंगी सराय चामुंडा से शुरू हुई। यह रोडवेज, हाजी इलयास पेट्रोल पंप, मिल चौराहा, सोमवार का बाज़ार, आरएसपी रोड, शिवाजी मार्केट, रियासत और जुमेरात के बाज़ार से होते हुए पुनः चामुंडा पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब आंबेडकर, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, अघोरी और काली माता की झांकियां शामिल थीं। कलाकारों ने अखाड़े में विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर जलपान कराकर स्वागत किया गया। रोडवेज स्थित कुरी हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी फहीम उर रहमान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नासिर चौधरी, नय्यर चौधरी, रिफ़ाक़त च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.