लातेहार, मार्च 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। युवा भारत चंदवा के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर बस स्टैंड परिसर, चंदवा में आयोजित अखाड़ा कार्यक्रम को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। आयोजन समिति ने बताया कि अखाड़ा प्रतियोगिता की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। हालांकि मौसम की बाधा के बावजूद कार्यक्रम में उत्साह कम नहीं हुआ। उत्तराखंड से आए कलाकारों ने शिव भेष, राधा-कृष्ण एवं भूत-पिशाच जैसे आकर्षक रूपों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और दर्शकों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत गुप्ता, मुखिया संगीता लकड़ा, राजकुमार साहू, सुरेंद्र वैद्य, प्रमोद साहू सहित अजय साहू ,आनंद विश्वकर्मा, मिथलेश साह, गोपाल जायसवाल, श्रवण गुप्ता और शिवकेश्वर यादव की उपस्थिति रहे। आ...