झांकियों और डीजे संग पहुंचे बिहारेश्वर नाथ धाम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। बिहारेश्वर धाम पर जलाभिषेक को आसपास के दर्जनों गांव के शिव भक्त मंगलवार सुबह झांकियों और डीजे संग शृंग्वेरपुर गंगा घाट पहुंचे। कांवर में जल भरकर वहां से नृत्य करते, जयकारे लगाते चले तो देर शाम बिहार बाजार पहुंचे। बाजार में कई जगह व्यापारियों ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जलाभिषेक कार्यक्रम में प्रयागराज से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिव तांडव के प्रदर्शन से शिव भक्तों को भाव विभोर कर दिया। बिहार से बिहारेश्वरनाथ धाम तक रास्ता सकरा होने से दो घंटे में कांवरिया मंदिर तक पहुंच पाए। एसडीएम अजय कुमार यादव, सीओ सदर मनोज रघुवंशी के निर्देशन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कांवरिए मंगलवार की देर रात तक जलाभिषेक करते रहे। यह भी पढ़ें- बाबा बैजनाथ धाम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.