झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र, भजनों से श्रद्धालु हूए भाव विभोर
बहराइच, जून 17 -- रिसिया, संवाददाता। रिसिया के देवीपूरा स्थित गांवट माता मंदिर पर मंगलवार की रात श्री बाला जी भजन संध्या का आयोजन किया गया। रितिक गुप्ता के भजनों व कलाकारों के आकर्षक झांकियों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। कीर्तन की शुरुआत धीरज उपाध्याय अयोध्या ने अपने भजनों से किया। राहुल ग्रुप लखनऊ की ओर से आकर्षक झांकी सजाई गई। रितिक गुप्ता ने भजनों की बरसात कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वृंदावन धाम की महत्ता का उल्लेख कर राधा रानी के जयकारे लगवाए। तिवारी ब्रदर्स ए म्यूजिकल आर्मी ने भी सुरो को तान दिया। कार्यक्रम का आयोजन बालाजी समिति रिसिया के नवयुवक प्रियांशु गुप्ता, शिव प्रसाद, हार्दिक यज्ञसैनी, विवेक निगम, शनि निगम, अंशु साहू, वंश मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ.राजू निगम, सुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.