मधुबनी, अप्रैल 2 -- लौकही। झहुरी मेला को लेकर गुरूवार को झहुरी स्थान परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। बतादें कि इस स्थान पर 14 अप्रैल को सतुआ संक्राति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर यहां के तालाब में स्नान करते है। यहां 15 अप्रैल को जूड़शीतल के दिन विशाल मेला लगता है। विधि व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने समिति के सदस्यों से मेला परिसर में सीसीटीवी लगाने, पर्याप्त संख्या में वालेंटियर को रखने, छोटे और बड़े वाहनों की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने ,दुकानों को एक सस्टिम से लगवाने आदि बातों को रखे। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा व दर्शन के लिए अलग- अलग मार्ग बनाने,तालाब किनारे कुछ तैराक को रखने आदि के सलाह दिये। समिति द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.