हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएम अभिषेक गोयल के निर्देशों पर ग्राम झलोखर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत राजाराम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने झलोखर क्षेत्र में सड़क किनारे, परीक्षा केंद्र के आसपास तथा ग्राम क्षेत्र में व्याप्त गंदगी का संज्ञान लिया था। इस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान संचालित कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी के नेतृत्व में ग्राम झलोखर में लगातार दो दिनों तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- विकसित कृषि स...