बिजनौर, अक्टूबर 3 -- नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हरियाणा के फरीदाबाद के मोहल्ला एसजेएम नगर निवासी कैलाश चंद्र पुत्र रामचंद्र, उनकी पत्नी अंजू शर्मा, कुसुम शर्मा पत्नी फूलचंद व फूलचंद शर्मा शुक्रवार को सिद्धबली मंदिर (कोटद्वार) से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। जैसे ही कार झलरा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कैलाश चंद्र व दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.