अयोध्या, जून 19 -- अयोध्या संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मां कामाख्या धाम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई, महारानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और ऊदा देवी जैसी महान विभूतियां भारत की अस्मिता, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक हैं। उनकी गौरवगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार उनके नाम पर पीएसी बटालियनें स्थापित करेगी तथा विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- आज सीएम योगी जिले को देंगे कई सौगात वीरांगनाओं का सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 का स्वतंत्रता संग्राम भारत की आजादी का प्रथम शंखनाद था, जिसकी चिंगारी मंगल पांडेय ने प्रज्ज्वलित की थी। अंग्रेजों ने भारतीय युवाओं के आत्मसम्मान को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन देश के वीर सपूतों ने चौरी-चौरा और ...