धनबाद, जनवरी 22 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार को झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर शालीमार फुसबंगला स्थित ब्रिटिश काल के एक पुराने और अनुपयोगी रोपवे के ढांचे को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। यह रोपवे गत 30 से 40 वर्षों से बंद है। ब्रिटिश रोपवेज नामक कंपनी इसका संचालन करती थी। उसका उपयोग बालू खनन के स्थान पर सैंड फीलिंग के लिए किया जाता था। बीसीसीएल ने भी कुछ वर्षों तक इसका उपयोग किया था। लौह सामग्री से बना यह अनुपयोगी ढांचा सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए कभी भी घातक साबित हो सकता था। रोपवे की कटाई के दौरान जोड़ापोखर थाना चौक से जामाडोबा बाजार होते हुए फुसबंगला की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों का मार्ग बदल दिया गया था। जाम का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, दैनिक मजदूरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.