धनबाद, मई 7 -- झरिया समृद्धि शाखा की ओर से गुरुवार को जलाराम मंदिर के सामने राहगीरों और विद्यार्थियों के बीच ठंडे रोज मिल्क शेक का वितरण किया गया। धूप में शरबत पीकर लोगों ने काफी राहत महसूस की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, पायल मित्तल, जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल व वर्षा तुलस्यान और समाज की अन्य महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...