धनबाद, मार्च 15 -- झरिया शहरी क्षेत्र में भी बिजली का तार चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस कारण विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है। वहीं उपभोक्ताओं को भी परेशान रहना पड़ता है। दो सप्ताह के अंदर झरिया शहर में चार जगह पर बिजली का तार चोरों ने काट लिया है। झरिया थाना मोड़ के साथ-साथ बिहार बिल्डिंग के समीप भी चोरों ने तार काट लिया है। यहां पर बिजली विभाग का कार्यालय भी है। इसके अलावा दो अन्य जगहों पर तार की चोरी हो चुकी है। विभाग के कनीय अभियंता ने सतीश कुमार ने सभी बिजली कर्मियों को व आम लोगों को आग्रह किया है कि चोरों पर नजर रखी जाए और पुलिस को सूचना दी जाए। चोर इतने शातिर है कि चालू लाइन में भी तार काट ले रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.