धनबाद, अप्रैल 9 -- जोड़ापोखर। झरिया और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहने से हाहाकार मच गया। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी न मिलने से स्थानीय लोगों में झमाडा और नगर निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष देखा गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोयला क्षेत्र होने के कारण यहां पानी के अन्य प्राकृतिक स्रोत बेहद कम हैं और पूरी आबादी झमाडा की सप्लाई पर निर्भर है। बावजूद इसके, प्रबंधन की लचर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। कभी बिजली कटौती तो कभी तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर सप्लाई रोक दी जाती है। इसका सीधा असर स्कूल जाने वाले बच्चों और ड्यूटी पर जाने वाले कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है। त्रस्त जनता ने अब महापौर से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।इस संबंध में अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर प्लांट के मोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.